प्रधानमंत्री जनधन योजना में कुल 41.93 करोड़ खाता, इसमें से 55% महिलाओं का खाता

मुंबई- प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) में 55% बैंक खाता महिलाओं के नाम है। इसके तहत फरवरी 2021 तक कुल 41.93 करोड़ बैंक खाते थे। इसमें से महिलाओं के नाम 23.21 करोड़ खाते हैं। यह आंकड़े अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी किया गया।  

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि (PMJDY) स्कीम सरकार की वित्तीय समावेशन योजना है। यानी इसके तहत लोगों को बैंकों से जोड़ने का काम किया जाता है। लोग बैंकिंग को समझें और अपनी बचत करें। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं वित्तीय रूप से मजबूत हुई हैं। वे अपने उद्यमी बनने के सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही हैं। 

इसी तरह दूसरी योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) में 26 फरवरी, 2021 तक महिलाओं के कुल 19.04 करोड़ खातों को कर्ज दिया गया है। इसके तहत कुल 6.36 लाख करोड़ रुपए कर्ज दिए गए हैं। वैसे बता दें कि मुद्रा योजना देश के बैंकिंग सेक्टर में बढ़े बुरे फंसे कर्जों में एक बड़ा योगदान दे रही है। इसमें ज्यादातर कर्ज बैंकों को नहीं लौटाए गए हैं। इसमें 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक के कर्ज दिए जाते हैं।  

जनधन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 अगस्त में की थी। उसी साल 28 अगस्त को इसे शुरू किया गया था। वर्ष 2018 में सरकार ने PMJDY 2.0 की शुरुआत की थी। 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए PMJDY खातों के लिए रूपे कार्ड पर दुर्घटना बीमा कवर को दोगुना कर दो लाख रुपए कर दिया गया था।PMMY योजना की शुरुआत आठ अप्रैल, 2015 को हुई थी।  

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 3 प्रोडक्ट हैं। इसके तहत शिशु, किशोर और तरुण प्रोडक्ट हैं। इसी तरह स्टैंडअप इंडिया स्कीम के तहत 91 हजार 109 महिला खातों के लिए 20 हजार 749 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी दी है। इस योजना को 5 अप्रैल 2016 को लांच किया गया था। इसमें एकदम निचले स्तर की महिलाओं को पैसों की मदद कर उनके जीवन स्तर को बढ़ावा देने की योजना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *