SBI का शेयर जाएगा 600 रुपए, 1 महीने में 50% बढ़ा शेयर

मुंबई– देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 600 रुपए तक जा सकता है। फिलहाल यह 422 रुपए पर कारोबार कर रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से यह कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ सकता है। एक महीने में इसका शेयर 50% से ज्यादा बढ़ा है। 

हालांकि मार्च से देखें तो यह करीबन ढाई गुना ज्यादा पर कारोबार कर रहा है। मोर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह शेयर 600 रुपए तक जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की आर्थिक स्थितियां सुधरने पर इसकी री-रेटिंग हो सकती है। गुरुवार को इसका मार्केट कैप 3.75 लाख करोड़ रुपए हो गया है। टॉप 10 में यह तीसरा बैंक है। पहले पर HDFC बैंक और दूसरे पर कोटक है। कोटक की तुलना में SBI का मार्केट कैप महज 10 हजार करोड़ पीछे है।  

कुछ समय पहले तक SBI का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए हुआ करता था। मई में इसका शेयर 149 रुपए पर था जो कि एक महीने पहले 269 रुपए पर था। मोर्गन स्टेनली ने कहा है कि भारत की ग्रोथ का अनुमान आगे चलकर सुधरने वाला है। यह स्थिति साल 2000 की जैसी ही है। उस समय भी आर्थिक स्थितियां बैंकों के पक्ष में थीं। मोर्गन स्टेनली का मानना है कि अगले वित्त वर्ष में रीयल GDP की ग्रोथ का अनुमान 12.1% का है। यह पहले 10% का था। निजी निवेश में रिकवरी हो रही है।  

मोर्गन स्टेनली ने कहा है कि अन्य बैंकों की तुलना में SBI सबसे बेहतर साबित होगा। साथ ही सरकारी कंपनियों की तुलना में इसका प्रदर्शन बेहतर होगा। इसकी डिपॉजिट हाल के सालों में अच्छी बढ़ी है। इससे इसकी लागत कम हुई है। इसने लोन ग्रोथ में तेजी लाई है। रिटेल लोन की हिस्सेदारी 35% है जो 10 साल पहले 20% थी।  

मोर्गन स्टेनली ने कहा कि बैंक डिजिटल पर फोकस कर रहा है। इससे इसका पेमेंट मार्केट अच्छा हो रहा है। SBI की स्टोरी ठीक उसी तरह है जैसे चाइना मर्चेंट बैंक की थी। चाइना मर्चेंट बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वैसे इस समय सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार उछाल है। कैनरा बैंक का शेयर 111 रुपए से बढ़ कर 174 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से चार सरकारी बैंकों का शेयर रोज 20-20% बढ़ रहा है। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्राइवेट होने की खबर है। इसलिए पिछले तीन दिनों से इनके शेयरों में रोज 20% का अपर सर्किट लग रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *