SBI म्यूचुअल फंड का रिटायरमेंट बेनिफिट फंड NFO 20 को खुलेगा
मुंबई- देश के सबसे बड़े फंड हाउस SBI म्यूचुअल फंड रिटायरमेंट बेनिफिट फंड पर नया फंड ऑफर (NFO) ला रहा है। यह NFO 20 जनवरी को खुलेगा। 3 फरवरी को बंद होगा।
यह NFO पूरी तरह से रिटायरमेंट पर है। यानी आपको रिटायरमेंट के बाद एक तय निवेश पर लाभ मिलेगा। यह ओपन एंडेड रिटायरमेंट सोल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम है। इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड है। या फिर यह लॉक इन पीरिडय रिटायरमेंट की उम्र तक होगा। इसमें जो पहले होगा, उसी को माना जाएगा। यह स्कीम इस तरह के इक्विटी और डेट में निवेश करेगी जो 5 साल के रिटायरमेंट पर फोकस करेगी। हालांकि 5 साल के लॉक इन पीरियड का मतलब यही है कि आपको रिटायरमेंट के लिए इस स्कीम में निवेश करना चाहिए।
बता दें कि देश का सबसे बड़ा फंड हाउस SBI है। इसका असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5 लाख करोड़ रुपए का जनवरी में रहा है। हालांकि इसके पास सरकारी NPS आदि का काफी पैसा आता है। इसके कुल AUM में करीबन 2 लाख करोड़ का AUM इसी तरह के सरकारी पैसों का है।