कर्नाटक बैंक के सीईओ व ईडी ने दिया इस्तीफा, शेयरों में 6 पर्सेंट की गिरावट

मुंबई- कर्नाटक बैंक के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के इस्तीफे के बाद आज यानी, 30 जून को बैंक के शेयर में करीब 6% की गिरावट रही। ये 196 रुपए पर बंद हुआ। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्रीकृष्णन हरिहर शर्मा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शेखर राव के इस्तीफे की खबर रविवार देर रात सामने आई थी।

श्रीकृष्णन ने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि वे मुंबई वापस जाना चाहते हैं। उनका इस्तीफा 15 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगा। शर्मा के पास 40 साल से ज्यादा का बैंकिंग अनुभव है। उन्हें मई 2023 में कर्नाटक बैंक ने तीन साल के कार्यकाल के लिए पहला बाहरी सीईओ नियुक्त किया था। श्रीकृष्णन हरिहर शर्मा के पास 40 साल से ज्यादा का बैंकिंग अनुभव है।

वहीं, शेखर राव ने मंगलुरु में रहने में असमर्थता और अन्य निजी कारणों का जिक्र करते हुए इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 31 जुलाई, 2025 से लागू होगा। शेखर राव को कर्नाटक बैंक में 1 फरवरी, 2023 को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था।

उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए थी। इस तरह, जून 2025 तक शेखर राव कर्नाटक बैंक के साथ लगभग 2 साल और 5 महीने से जुड़े हुए थे। शेखर राव को 1 फरवरी, 2023 को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था।

इन इस्तीफों के पीछे बोर्ड और मैनेजमेंट के बीच कुछ समय से चल रही तनातनी भी एक बड़ा कारण हो सकती है। मई 2025 में बैंक के ऑडिटर्स ने कुछ खर्चों को लेकर सवाल उठाए थे, जिनमें 1.53 करोड़ रुपए की राशि शामिल थी। यह खर्च कंसल्टेंट्स को नियुक्त करने और अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया था, लेकिन इसे बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली थी। ऑडिटर्स ने इसे अनधिकृत खर्च बताया और इसे संबंधित डायरेक्टर्स से वसूल करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *