एफएमसीजी कंपनी एपिगैमिया के सह संस्थापक 42 वर्ष के रोहन का निधन
मुंबई- FMCG कंपनी एपिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का निधन हो गया है, वे 42 साल के थे। रोहन की मृत्यु 21 दिसंबर की देर रात हार्ट अटैक से हो गई। मीरचंदानी NYU स्टर्न और व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएट थे। उन्होंने ने 2013 में ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की शुरुआत की थी, जो एपिगैमिया की पेरेंट कंपनी है। एपिगैमिया भारत के बड़े ग्रीक योगर्ट ब्रांड में से एक है।
ड्रम्स फूड के प्रवक्ता ने बताया कि एपिगैमिया फैमिली में हुए इस नुकसान से हम दुखी हैं। रोहन हमारे मेंटर, फ्रेंड और लीडर थे। हम उनके सपने को मजबूती और जोश के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
कंपनी ने कहा कि रोहन की अनुपस्थिति में मौजूदा नेतृत्व ही बिजनेस मैनेज करेगा। एपिगैमिया का सीनियर लीडरशिप अंकुर गोयल (COO एंड फाउंडिंग मेंबर) उदय ठक्कर (को-फाउंडर और डायरेक्टर) के नेतृत्व में और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मदद से कंपनी का डे-टू-डे ऑपरेशन मैनेज करेगा। इसमें उनके फैमिली मेंबर्स राज मीरचंदानी और वर्लिनवेस्ट और DSG कंज्यूमर पार्टनर्स भी मदद करेंगे। मुंबई बेस्ड एपिगैमिया ग्रीक योगर्ट, दही, मिल्क शेक, स्मूदी और खीर जैसे प्रोडक्ट्स के लिए फेमस है।
रोहन मीरचंदानी दिसंबर 2023 में कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने थे। को-फाउंडर राहुल जैन CEO बने थे। जबकि, एपिगैमिया के फाउंडिंग मेंबर अंकुर गोयल को कंपनी के COO यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पर प्रमोट किया गया था। तब गोयल कंपनी के सप्लाई चेन और बिजनेस इंटेलिजेंस के फंक्शन देख रहे थे।
मुंबई की यह फर्म ग्रीक योगर्ट, दही, मिल्क शेक, स्मूदी और खीर जैसे प्रोडक्ट्स के लिए फेमस है। एपिगैमिया की शुरुआत होकी पोकी आइसक्रीम के रूप में हुई थी और फिर इसे दही ब्रांड में बदल दिया गया, क्योंकि आइसक्रीम का व्यवसाय एक सीजनल बिजनेस था। दिसंबर 2023 तक यह ब्रांड 30 से ज्यादा शहरों में 20,000 टचपॉइंट पर रिटेल सेल कर रहा है। कंपनी 2025-26 तक मिडिल-ईस्ट में भी अपना बिजनेस लेकर जाने का प्लान कर रही है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने टोटल 168 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट्स सेल किए।