शापुरजी पलोनजी की अफकॉन्स इंफ्रा फंसी, सेबी की लताड़ के बाद बदला प्लान
मुंबई- शापूर पलोनजी ग्रुप की कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने SEBI के निर्देशों के बाद अपने IPO फंडिंग प्लान में बदलाव किया। कई कंपनियां बिजनेस को प्रमोटर ग्रुप से लोन लेकर भी चलाती हैं जिसमें इंटर-कॉर्पोरेट डिपॉजिट या लोन जैसे तरीके शामिल होते हैं। यह एक जनरल प्रोसीजर है। कुछ मामलों में विदेशी कंपनियां अपनी भारतीय यूनिट्स को फंडिंग देने के लिए एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग का सहारा लेती हैं।
एफकॉन्स ने SEBI के निर्देशों के बाद IPO फंडिंग प्लान में बदलाव किया। SEBI की आपत्ति के बाद कई मर्चेंट बैंकों ने उससे अपने रुख पर दोबारा विचार करने की अपील की है। इसके समाधान के लिए इस सप्ताह एक मीटिंग होने की संभावना है। निर्देशों के बाद अपने IPO फंडिंग प्लान में बदलाव किया है।
पहले कंपनी ने IPO से जुटाए जाने वाले फंड में से ₹100 करोड़ रुपए का इस्तेमाल शापूरजी पलोनजी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के लोन को चुकाने में करने का प्लान बनाया था। शापूरजी पलोनजी फाइनेंस को प्रमोटर ग्रुप की कंपनी माना जाता है। हालांकि, SEBI की आपत्ति के बाद अब यह फंड SBI के लोन को चुकाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।