बैंकों ने अगस्त में डिपॉजिट पर बढ़ा दिया ब्याज, अब 9 पर्सेंट मिल रहा है ब्याज

मुंबई- अगस्त 2024 में, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद, कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) यानी सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज की दरें बढ़ा दी हैं। ऐसा उन्होंने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किया है।

अगर आप अपनी बचत पर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो छोटे वित्त बैंकों (Small Finance Banks) में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने का ये अच्छा समय है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 7.85% से 9% तक का ब्याज। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.25% से 9.00% तक का ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.85% से 8.65% तक का ब्याज जबकि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 7.75% से 8.50% तक का ब्याज दे रहा है। इक्विटास एक साल से 5 साल की अवधि के लिए 7.25% से 8.50% तक का ब्याज दे रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 7.25% से 8.00% तक का ब्याज। यस बैंक: 18 महीने की अवधि के लिए 7.25% से 8.00% तक का ब्याज। डीसीबी बैंक: 19 महीने से 20 महीने की अवधि के लिए 7.10% से 8.05% तक का ब्याज।

इंडसइंड बैंक: 1 साल से 2 साल की अवधि के लिए 7.25% से 7.75% तक का ब्याज। करूर वैश्य बैंक: स्पेशल डिपॉजिट पर 760 दिन की अवधि के लिए 7.00% और 7.60% का ब्याज। तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक: 400 दिन की अवधि के लिए 6.50% से 7.50% तक का ब्याज।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.50% से 7.40% तक का ब्याज। भारतीय स्टेट बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.50% से 7.25% तक का ब्याज। पंजाब एंड सिंध बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.00% से 7.30% तक का ब्याज। पंजाब नेशनल बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.50% से 7.25% तक का ब्याज।

इंडियन ओवरसीज बैंक: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.50% से 7.30% तक का ब्याज। बैंक ऑफ बड़ौदा: 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए 6.50% से 7.25% तक का ब्याज। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक: 1 साल से कम से 3 साल की अवधि के लिए 6.75% से 7.50% तक का ब्याज। एचएसबीसी बैंक: 601 से 699 दिनों की अवधि के लिए 4.00% से 7.50% तक का ब्याज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *