आर्थिक सर्वे में अनुमान- सरकारी सुरक्षा योजनाओं में बढ़ सकता है प्रीमियम
मुंबई- सर्वे में सरकार ने बीमा योजनाओं की सफलता को भी बताया है। इसके मुताबिक सारी योजनाओं को लोगों को अच्छा रिस्पांस मिला है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक स्तर पर जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम बढ़ा है। ऐसे में यह अनुमान है कि भारत में भी बीमा प्रीमियम बढ़ सकता है।
आयुष्मान भारत योजना- इसके तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। स्थापना के समय (2018) से अब तक 19.7 करोड़ को आयुष्मान कार्ड मिला है। अस्पताल में भर्ती होकर 4.3 करोड़ लोगों ने 50 हजार करोड़ रुपये का लाभ लिया।इसके तहत कुल 28,667 अस्पताल जुड़े हैं।
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना- वरिष्ठ नागरिकों को यह सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें सुनिश्चित पेंशन या रिटर्न मिलता है। 30 सितंबर, 2022 तक इसमें 8.6 लाख सदस्यों को लाभ मिला है। कुल सब्सक्रिप्शन रकम 84,659 करोड़ रुपये रहा है। इसे 2017 में लॉन्च किया गया था।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना- इसमें सदस्यों को दो लाख रुपये का दुर्घटना में मौत पर कवर और एक लाख दिव्यांग होने पर फायदा मिलता है। 2015 में इसे शुरू किया गया था। इसके तहत 31.3 करोड़ लोगो जुड़े हैं। 1.07 लाख दावों का निपटान नवंबर, 2022 तक किया गया है।
पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना- इसके तहत दो लाख रुपये का कवर है। किसी की मृत्य के मामले में उसके बचत खाता में दो लाख रुपये जमा किया जाता है। 2015 में लॉन्च इस योजना में 14.4 करोड़ लोग सदस्य हैं। 6.3 लाख दावों का भुगतान किया गया है।