बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,100 अंक गिरकर बंद हुआ, 10 दिनों में निवेशकों को 12 लाख करोड़ का घाटा

मुंबई- कमजोर ग्लोबल संकेतों और भारी बिकवाली के बीच गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1172.44 अंक तक और निफ्टी 341.65 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 1114.82 अंक या 2.96% नीचे 36,553.60 पर और निफ्टी 326.30 पॉइंट या 2.93% नीचे 10,805.55 पर बंद हुआ। 10 दिनों में निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं।  

इससे पहले, आज बीएसई 386.24 अंक नीचे 37,282.18 पर और निफ्टी 120.85 अंक नीचे 11,011.00 के स्तर पर खुला था। बीते 5 दिनों में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए घटकर 148 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 160 लाख करोड़ रुपए था। 

बाजार में गिरावट की वजह 

  • कमजोर ग्लोबल संकेत: भारतीय शेयर बाजार का रुख ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों पर भी निर्भर करता है। जो फिनसेन फाइल लीक (FinCEN Files Leaks) मामले के चलते दबाव में चल रहे है। इसमें दुनियाभर के प्रमुख बैंकों के नाम आ रहे हैं। यह फाइल अमेरिकी ट्रेजरी विभाग से संबंधित है। इसमें ग्लोबल बैंकों के वित्तीय लेनदेन की लेखाजोखा होता है। बुधवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली रही थी। इसमें नैस्डेक 3 फीसदी, डाउ जोंस 2 फीसदी और एसएंडपी 2.37 फीसदी नीचे बंद हुए थे। इसके अलावा एशियाई मार्केट भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। शंघाई कंपोजिट 2 के करीब और जापान निक्केई भी 1 फीसदी ने कारोबार कर रहा है। 
  • बढ़ता कोरोना का प्रकोप: भारत सहित दुनियाभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक भारत में कुल कोरोना के मामले 57 लाख के पार पहंच गया है। दुनियाभर में यह आंकड़ा 3.21 करोड़ के पार पहुंच गया है। ऐसे में बिजनेस ग्रोथ के आंकड़े में सुधार के कम ही आसार हैं। केयर रेटिंग्स ने अनुमान जताया है कि इकोनॉमी में ग्रोथ चालू वित्त वर्ष के अंत तक शायद ही दिखाई दे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय को भी इकोनॉमी इस वित्त वर्ष में वी शेप (v) रिकवरी की कम ही उम्मीद है। 

ऑटो सेक्टर की इन कंपनियों के शेयर में रही सबसे ज्यादा गिरावट 

कंपनीगिरावट (%) 
अशोक लेलैंड 7.74 % 
टाटा मोटर्स 6.51 % 
महिंद्रा एंड महिंद्रा 6.37 % 
मदरसन सुमी सिस्टम 4.99 % 
मारुति 3.19 % 

बीएसई पर करीब 72 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही 

  • बीएसई का मार्केट कैप 148 लाख करोड़ रुपए रहा 
  • 2,812 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 624 कंपनियों के शेयर बढ़त में 2,026 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही 
  • 89 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 75 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे 
  • 160 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 385 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *