शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे, इंफोसिस 2% गिरा
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 143 पॉइंट्स गिर कर 59,944 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस का शेयर कल 2.85% टूटने के बाद आज भी 2% गिरा है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 274.96 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 274.91 लाख करोड़ रुपए था।
कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 656 पॉइंट्स गिर कर 60,098 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक नीचे 17,938 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 53 पॉइंट्स नीचे 600,45 पर खुला था। इसके 30 शेयर्स में से 14 गिरावट में और 16 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में इंफोसिस, HCL टेक, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी हैं। ICICI बैंक, नेस्ले, विप्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, TCS और सन फार्मा भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा स्टील और एयरटेल बढ़कर कारोबार कर रहे हैं। मारुति, NTPC, ITC और कोटक बैंक भी बढ़त में हैं। सेंसेक्स के 190 शेयर अपर सर्किट में और 227 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इनके भाव में एक तय सीमा से ज्यादा न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक गिर कर 17,885 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 शेयर्स में से 27 बढ़त में और 23 नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में हैँ। निफ्टी ने 17,943 का ऊपरी और 17,883 का निचला स्तर बनाया। यह 17,921 पर खुला था।
निफ्टी के गिरने वाले स्टॉक में प्रमुख रूप से इंफोसिस, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, रिलायंस और ONGC हैं। बढ़ने वाले शेयर में टाटा कंज्यूमर, पावरग्रिड, ग्रासिम, अल्ट्राटेक और हीरो मोटो कॉर्प हैं।