अगले हफ्ते खुलेंगे दो IPO, जानिए किस भाव पर आएगा इश्यू

मुंबई- अगले हफ्ते दो कंपनियां बाजार से 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जुटाएंगी। इसके साथ ही पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनेटक की लिस्टिंग भी होगी।

फिनो पेमेंट्स की लिस्टिंग शुक्रवार को बाजार में हुई। इसने निवेशकों को निराश किया है। इसकी लिस्टिंग 5 पर्सेंट डिस्काउंट पर 548 रुपए पर हुई। यानी हर शेयर पर निवेशकों को 29 रुपए का घाटा हुआ है। हालांकि दिन में यह शेयर 583 रुपए तक गया था पर बाद में 545 रुपए पर बंद हुआ। इसका आईपीओ 1200 करोड़ रुपए का था और 577 रुपए पर कंपनी ने इसे लाया था।

गो फैशन का इश्यू 17 नवंबर को खुलेगा और 22 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 1,013 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 655 से 690 रुपए तय किया गया है। इसमें 21 शेयर्स का लॉट रखा गया है। यानी 14,490 रुपए का कम से कम निवेश करना होगा। इसकी लिस्टिंग 30 नवंबर को होगी।

टार्जन प्रोडक्ट में कम से कम 22 शेयर्स के लिए अप्लाई करना होगा। यानी 14,564 रुपए लगाने होंगे। इसका मूल्य 622 से 635 रुपए तय किया गया है। कंपनी बाजार से 1023 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसे मार्च 2021 में 234 करोड़ के रेवेन्यू पर 68 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। यह लाइफ साइंसेस के सेक्टर में काम करती है। इसके पास 30 सालों का अनुभव है। इसके पास 5 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं।

गो फैशन ने पिछले वित्तवर्ष में घाटा दिया है। मार्च 2021 में समाप्त वित्तवर्ष में इसका रेवेन्यू 282 करोड़ रुपए जबकि घाटा 3.5 करोड़ रुपए था। 2020 मार्च में इसका रेवेन्यू 396 करोड़ और फायदा 52.6 करोड़ रुपए था। जून तिमाही में इसका रेवेन्यू 40 करोड़ घाटा 18.9 करोड़ रुपए था। इस कंपनी को 2010 में शुरू किया गया था। यह महिलाओं के कपड़े को बनाती है। इसके पास 450 ब्रांड आउटलेट 23 राज्यों में हैं।

सफायर फूड्स को 6.62 गुना का रिस्पांस मिला है। जबकि पॉलिसी बाजार की लिस्टिंग सोमवार को हो सकती है। कंपनी का आईपीओ 3 नवंबर को बंद हुआ था। इसने 940 से 980 रुपए के भाव पर इश्यू लाया था। बाजार से इसने 5,625 करोड़ रुपए जुटाया था। पॉलिसी बाजार की लिस्टिंग में निवेशकों को 10-15 पर्सेंट का फायदा हो सकता है। यह शेयर 1 हजार से 1,150 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 300 रुपए से गिरकर 60 रुपए पर आ गया है।

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने 2,752 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी के पास अर्जी जमा की है। जबकि ड्रूम टेक ने 3 हजार करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए सेबी के पास अर्जी जमा की है। एक हजार करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी जुटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *