BSE सेंसेक्स में 600 अंकों की भारी गिरावट, IRCTC का शेयर 15% ऊपर
मुंबई- शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट है। आज मासिक और साप्ताहिक एक्पायरी भी बाजार की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 600 अंकों की गिरावट में है। यह 60,550 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट में बड़े शेयर्स जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) के शेयर योगदान दे रहे हैं।
इसी तरह निफ्टी में करीबन 200 अंकों की गिरावट है। यह 18 हजार के नीचे पहुंच गया है। जिन शेयर्स में आज निफ्टी में भारी गिरावट दिखी है उसमें अडाणी पोर्ट का शेयर 8% गिरा है। ONGC का शेयर 4%, ITC 4%, कोल इंडिया 4% और हिंडालको 3% गिरा है। बेहतर रिजल्ट की वजह से इंडसइंड बैंक का शेयर 6% ऊपर है। लार्सन एंड टूब्रो का शेयर 3%, मारुति 2% और अल्ट्राटेक 2% ऊपर है।
IRCTC का शेयर आज 15% ऊपर है। इसका कारण यह है कि इसमें शेयरों का विभाजन हुआ है। एक शेयर को 5 शेयर्स में बांटा गया है। इससे इसके शेयर की कीमत कम हो गई है। यह शेयर विभाजन के बाद 928 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैप 74 हजार करोड़ रुपए हो गया है। यह शेयर बंटवारे से पहले 6,300 रुपए तक गया था। पर इसमें बाद में भारी गिरावट आई थी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1% टूटकर 2,616 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि TCS भी आधा पर्सेंट टूटकर 3,473 रुपए पर कारोबार कर रहा है। आज के प्रमुख शेयर्स में ज्यादा गिरावट दिखी है। सरकारी कंपनियों के शेयर ज्यादा पिटे हैं। बाजार का मार्केट कैप 262 लाख करोड़ रुपए पर पहुंमिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 206.93 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 61143.33 पर और निफ्टी 57.40 अंक या 0.31% नीचे 18211.00 पर बंद हुआ। गया है। पिछले हफ्ते यह 274 लाख करोड़ रुपए था।

