एक हफ्ते में 90% बढ़ा जी एंटरटेनमेंट के शेयर की कीमत

मुंबई- जी एंटरटेनमेंट का शेयर एक हफ्ते में यह शेयर 90% बढ़ गया है। पिछले हफ्ते यह 186 रुपए पर बंद हुआ था। कल यह 337 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि दिन में यह 355 रुपए तक जा पहुंचा था।  

जी एंटरटेनमेंट ने सोनी पिक्चर के साथ डील करने की बात कही है। इससे कंपनी के शेयर्स में कल 32% का उछाल देखा गया। जानकारों का अनुमान है कि कंपनी का मार्केट कैप यहां से 100% बढ़ सकता है। अभी इसका मार्केट कैप 32,378 करोड़ रुपए है। आगे यह 65 से 70 हजार करोड़ रुपए तक जा सकता है।  

सोनी का फायदा वित्तवर्ष 2020-2024 के दौरान सालाना आधार पर 10% CAGR की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसी दौरान जी एंटरटेनमेंट का फायदा फायदा 20% CAGR की दर से बढ़ सकता है। दोनों कंपनियों को एक साथ मिलाने पर इनका फायदा 3,100 करोड़ रुपए तक जा सकता है। ऐसे में अनुमान है कि जी एंटरटेनमेंट के शेयर्स में आगे तेजी आएगी।  

भारत में 4 बड़े ब्रॉडकास्टिंग चैनल हैं। इसमें स्टार, कलर्स, जी और सोनी हैं। इसमें से दो कंपनियां एक में मिल जाएंगी और इसके बाद यह नंबर एक की एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएंगी। सोनी मुख्य रूप से स्पोर्टस और मेनस्ट्रीम शो में है। जी एंटरटेनमेंट क्षेत्रीय वेब सीरीज में है। इनके पास 35-40% का मार्केट शेयर होगा। इसमें से जी एंटरटेनमेंट के पास 18-19% शेयर होगा। सोनी के पास स्पोर्टस चैनल का बड़ा पोर्टफोलियो है।  

बड़े निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कंपनी में दिक्कतों का फायदा उठाया। पिछले हफ्ते झुनझुनवाला ने 220 रुपए पर शेयर खरीदा था। हालांकि उस दिन भी यह शेयर 20% तक बढ़ा था और झुनझुनवाला ने उतनी बढ़त के बावजूद भी दांव लगाया। झुनझुनवाला ने 220 रुपए के भाव पर जी एंटरटेनमेंट का 50 लाख शेयर खरीदा था। अब इस शेयर की कीमत 337 रुपए पर पहुंच गई है।  

14 सितंबर को झुनझुनवाला ने 110 करोड़ रुपए में यह शेयर खरीदा था। जी एंटरटेनमेंट का शेयर मंगलवार को 255 रुपए पर बंद हुआ था। 333 रुपए के भाव पर झुनझुनवाला के शेयर का वैल्यू 166 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *