शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की चेतावनी, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- ‘जायंट क्रैश’ है बहुत करीब

मुंबई-मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक और फाइनेंशियल एडवाइजर रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा है कि शेयर बाजार में ‘जायंट क्रैश’ यानी बहुत बड़ी गिरावट जल्द आने वाली है। यह बात उन्होंने 17 फरवरी को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट की।

कियोसाकी ने लिखा, “मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। मेरी 2013 में आई किताब ‘रिच डैड्स प्रोफेसी’ में मैंने कहा था कि इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बाजार क्रैश आने वाला है। वो जायंट क्रैश अब बहुत करीब है। अच्छी बात ये है कि जिन लोगों ने मेरे ‘रिच डैड’ की चेतावनी मानी और तैयारी की, उनके लिए ये क्रैश सबसे बड़ा मौका साबित होगा। वो इससे कहीं ज्यादा अमीर बन जाएंगे, जितना उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। लेकिन जो तैयार नहीं हैं, उनके लिए ये सबसे बुरा सपना बन जाएगा।”

कियोसाकी पिछले साल भी कई बार बाजार में बड़ी गिरावट की चेतावनी दे चुके हैं। उनका कहना है कि मौजूदा आर्थिक स्थिति नकली धन, बहुत ज्यादा कर्ज और कमजोर होती पेंशन व्यवस्था पर टिकी है, इसलिए यह एक बड़ा गुब्बारा है जो कभी भी फट सकता है।

उन्होंने बताया कि वह सोना, चांदी, इथेरियम और बिटकॉइन में पैसा लगाया हुआ है। उनके मुताबिक वे किसी भी तरह के नकली सोने, चांदी या बिटकॉइन में नहीं, बल्कि असली संपत्तियों में निवेश करते हैं। मैं बिटकॉइन को लेकर बहुत भरोसे में हूं। इसकी कीमत जितनी गिरेगी, मैं उतना ही ज्यादा खरीदूंगा। क्योंकि बिटकॉइन की कुल संख्या सिर्फ 21 मिलियन तय है और लगभग उतने ही बाजार में आ चुके हैं।”

उन्होंने लिखा कि जब लोग डर से बेचेंगे, तो वो और बिटकॉइन खरीदेंगे। कियोसाकी कहते हैं, “मार्केट क्रैश में कीमती एसेट्स सस्ते में मिल जाते हैं। ये क्रैश आपको अमीर बनाने का सबसे अच्छा टाइम हो सकता है, बशर्ते आप समझें कि क्रैश अमीर बनने के बेस्ट मौके होते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *