इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश अब बन गया 3 करोड़ रुपये से ज्यादा
मुंबई- बाजार की गिरावट में एक मल्टीबैगर स्टॉक ऐसा है जिसने निवेशकों के एक लाख रुपये को करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये में बदल दिया है। इतना रिटर्न देने में इस शेयर को सिर्फ 5 साल लगे। एक दिन पहले ही यह शेयर अपने 52 हफ्ते के शिखर पर पहुंचा था।
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Ltd) का नया नाम नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Nurture Well Industries Ltd) है, लेकिन स्टॉक मार्केट में यह शेयर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से ही लिस्ट है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर में बुधवार को उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह इसमें तेजी आई। मंगलवार को यह शेयर 45.10 रुपये पर बंद हुआ था।
यह शेयर निवेशकों को लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 20 फीसदी रहा है। 6 महीने पहले इस शेयर की कीमत 21.23 रुपये थी। अब यह शेयर 45.13 रुपये पर है। ऐसे में 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश अब बढ़कर आज करीब 2.13 लाख रुपये हो गया है। यानी 6 महीनों में ही 1.13 लाख रुपये का फायदा हो गया है।
यह शेयर निवेशकों को 5 साल में करोड़पति बना चुका है। उस समय इसकी कीमत 13 पैसे यानी एक रुपये से भी कम थी। अब यह शेयर 45.13 रुपये पर आ गया है। ऐसे में 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम बढ़कर आज 3.46 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी होती।
नर्चर वेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पुराना नाम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) नोएडा में स्थित है। इसकी स्थापना 1995 में हुई थी। यह कंपनी ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और बेकरी उत्पाद बनाती है और बेचती है। यह राजस्थान में एक आधुनिक बिस्किट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी चलाती है। यहां इसकी सहायक कंपनी नर्चर वेल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से रिचलाइट, फनट्रीट और कैनबरा जैसे ब्रांडों का प्रोडक्शन किया जाता है।

