इंडिगो पेंट्स पर बुलिश ब्रोकरेज, 980 से 1400 रुपये का टारगेट; 1 लाख बन सकते हैं 1.40 लाख

मुंबई- बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने पेंट कंपनी इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints) पर बुलिश आउटलुक दिया है। उसका कहना है कि कंपनी की नई रणनीति 2.0 के तहत छोटे शहरों पर ध्यान बढ़ाना और बिक्री नेटवर्क पर ज्यादा निवेश करना अब सफल साबित हो रहा है।

मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो पेंट्स को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 42 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। इंडिगो पेंट्स के शेयर मंगलवार को 980 रुपये के करीब बंद हुए। कंपनी ने अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और प्रचार करने वालों पर निवेश बढ़ाया है। यह रणनीति अब सफल होती दिख रही है। इसके बावजूद कंपनी का फोकस अब भी प्रीमियम और इमल्शन पेंट पर बना हुआ है और वह सस्ते या इकॉनमी सेगमेंट से धीरे-धीरे दूरी बना रही है।

ब्रोकरेज ने कहा कि पेंट इंडस्ट्री के हिसाब से इंडिगो पेंट्स का कारोबार अभी भी छोटा है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कमाई करीब 1,300 करोड़ रुपये रही। इसी वजह से कंपनी इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ पाई है। ब्रांड को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ना और कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत होना इसकी बेहतर ग्रोथ की बड़ी वजह रही है। हालांकि, बाजार में मुकाबला बदल रहा है, इसलिए आगे इस पर नजर रखना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *