देश में हर हफ्ते एक नया अरबपति बना, शाहरूख खान पहली बार हुरुन लिस्ट में शामिल
मुंबई। भारत में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, देश में अब 350 अरबपति हैं, जो 13 साल पहले की तुलना में छह गुना अधिक हैं। इस सूची में पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान शामिल हुए हैं, जिनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है।
हुरुन लिस्ट के 14वें संस्करण में 1,687 कारोबारियों के नाम शामिल हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें 284 नए लोग शामिल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में सूची में कारोबारियों की संख्या 148 बढ़ी है और पिछले पांच सालों में यह संख्या 859 बढ़ चुकी है। इन व्यक्तियों की कुल संपत्ति अब 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
संपत्ति और क्षेत्रों का विवरण
- वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद शीर्ष अरबपति और भी अमीर बने हैं।
- शीर्ष-10 में शामिल होने के लिए न्यूनतम संपत्ति बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
- सूची में 97 स्टार्टअप संस्थापक शामिल हैं।
- क्षेत्रवार: फार्मा 137, औद्योगिक क्षेत्र 132, केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स 125।
महिला अरबपतियों में रिकॉर्ड
- एचसीएल की रोशनी नाडर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं और इतिहास रच दिया।
- सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बनी हैं।
शीर्ष अरबपति और युवा उद्यमी
- मुकेश अंबानी और परिवार: 9.55 लाख करोड़ रुपये, पहले स्थान पर।
- गौतम अदाणी और परिवार: 8.15 लाख करोड़ रुपये, दूसरे स्थान पर।
- अरविंद श्रीनिवास (31 वर्ष, पेरप्लेक्सिटी संस्थापक): 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति।
- नीरज बजाज और परिवार: संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल, 69,875 करोड़ रुपये की वृद्धि।
शहरवार वितरण
- मुंबई: 451 अरबपति
- नई दिल्ली: 223 अरबपति
- बंगलूरू: 116 अरबपति
इस सूची में 101 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 26 अरबपति हैं। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि भारत में संपत्ति निर्माण में स्टार्टअप, उद्योग और मनोरंजन तीनों क्षेत्रों की अहम भूमिका है।