मंदी का असर, माइक्रोसॉफ्ट 9,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में

मुंबई- अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट करीब 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग कर रही है। ये इस साल का दूसरा सबसे बड़ा ले-ऑफ होगा। 2 महीने पहले कंपनी ने करीब 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

छंटनी से कंपनी के 4% कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी का कहना है कि हम ऑर्गेनाइजेशन में लगातार ऐसे बदलाव कर रहे हैं, जिससे बदलते बाजार में सफल हो सकें। कंपनी 2023 में भी 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है।

माइक्रोसॉफ्ट के पास जून 2024 तक 2,28,000 कर्मचारी थे। लेकिन कंपनी पिछले दो सालों में हजारों लोगों को नौकरी से निकल चुकी है। इस बार का ले ऑफ साल कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक है। बीते 1 साल में माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में 7% की तेजी देखने को मिली है। वहीं इस साल इसमें अब में 17% की तेजी रही है। 2 जुलाई को कंपनी का शेयर 491 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा ने इसी साल जनवरी में अपने 3600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। मेटा ने परफॉरमेंस बेस्ड जॉब कट पॉलिसी के तहत यह फैसला लिया था। इससे कंपनी ने लगभग 5% कर्मचारी प्रभावित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *