50 रुपये में मिल रहा है एक अंडा, इन देशों में मिल रहा है सबसे सस्ता अंडा
मुंबई- अमेरिका में हाल में अंडे की कीमत में काफी तेजी आई है। देश में 2021 से 2024 के बीच अंडों की कीमत में 238% तेजी आई है। इसके बावजूद अमेरिका उन टॉप 10 देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है जहां अंडे की कीमत सबसे ज्यादा है।
दुनिया में अंडे की कीमत सबसे ज्यादा स्विट्जरलैंड में है। इस देश में एक दर्जन अंडे के लिए आपको करीब 583 रुपये खर्च करने पडेंगे। यानी एक अंडे के लिए आपको करीब 50 रुपये खर्च करने होंगे। दूसरी ओर दुनिया में अंडों की सबसे कम कीमत भारत में है। भारत में आपको करीब 84 रुपये में एक दर्जन अंडे मिल जाएंगे। यानी एक अंडे की कीमत सात रुपये बैठती है।
स्विट्जलैंड के बाद सबसे महंगा अंडानी न्यूजीलैंड में है। इस देश में एक दर्जन अंडे लेने के लिए आपको 6.20 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। डेनमार्क में एक दर्जन अंडे की कीमत 4.56 डॉलर, नीदरलैंड में 4.40 डॉलर, ऑस्ट्रिया में 4.16 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 4.12 डॉलर, ग्रीस में 4.06 डॉलर, इजरायल में 4.05 डॉलर, नॉर्वे में 3.97 डॉलर और फ्रांस में 3.94 डॉलर है। इसके बाद अमेरिका का नंबर है।
इस देश में एक दर्जन अंडे की कीमत करीब 342 रुपये है। यानी एक अंडा करीब 29 रुपये का है। जर्मनी में एक दर्जन अंडे की कीमत 3.38 डॉलर है जबकि जापान में इसके लिए आपको 2.09 डॉलर खर्च करने होंगे। भारत के बाद सबसे सस्ते अंडे आपको ईरान में मिलेंगे। यहां एक दर्जन अंडे लेने के लिए आपको 1.15 डॉलर देने होंगे।
इसके बाद पाकिस्तान 1.20 डॉलर, बांग्लादेश (1.22 डॉलर), रूस (1.44 डॉलर), मिस्र (1.45 डॉलर), इंडोनेशिया (1.59 डॉलर) और चीन (1.62 डॉलर) का नंबर है। यानी पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन में अंडों की कीमत भारत से ज्यादा है। तुर्की में एक दर्जन अंडे की कीमत 1.65 डॉलर, कजाकस्तान में 1.67 डॉलर, ब्राजील में 1.97 डॉलर और फिलीपींस में 2.02 डॉलर है।

