इस व्यक्ति की सैलरी एक साल में 99 करोड़ रुपये बढ़ी, अब 643 करोड़ रुपये

मुंबई- एक कंपनी के सीईओ की सैलरी में एक साल में 99 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस शख्स की साल 2024 में सैलरी पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी बढ़ गई है। दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक को साल 2024 में सैलरी के तौर पर करीब 643 करोड़ रुपये मिले हैं। साल 2023 में इन्हें करीब 544 करोड़ रुपये मिले थे।

कुक को साल 2024 में जो सैलरी मिली है, उसमें बेसिक सैलरी के साथ शेयर से मिली रकम और मुआवजा भी शामिल है। कुक को बेसिक सैलरी के रूप में 3 मिलियन डॉलर मिले हैं। वहीं इन्हें जो शेयर मिले थे उनसे 58.1 मिलियन डॉलर और अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर करीब 13.5 मिलियन डॉलर मिले हैं।

इतनी सैलरी के बाद भी कुक को इस बार मुआवजे के तौर पर साल 2022 के मुकाबले कम रकम मिली है। साल 2022 में उन्हें करीब 100 मिलियन डॉलर का मुआवजा मिला था। इस बार यह मुआवजा 13.5 मिलियन डॉलर है। मुआवजे में कमी शेयरों की बढ़ती कीमतों के कारण है। हालांकि साल 2023 में कुक ने खुद ही अपने वेतन में कटौती की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *