दूसरे देशों की तुलना में भारत में मोबाइल डाटा की कीमत 10 गुना है सस्ती

मुंबई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दूसरे देशों में मोबाइल डेटा की कीमत भारत की तुलना में दस गुना महंगी है। भारत का एक ही मिशन है- दुनिया को जोड़ना।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें एडिशन में नई दिल्ली में पीएम मंगलवार को शामिल हुए। इस टेक इवेंट में दुनियाभर के 120 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। 400 से ज्यादा एग्जिबिटर और लगभग 900 स्टार्टअप भी शामिल हुए है।

PM मोदी ने वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली (WTSA) 2024 का भी उद्घाटन किया, जिसे पहली बार भारत और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन ने आयोजित किया है। 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं।

मोदी ने कहा, पिछले दस साल में, भारत ने जो ऑप्टिकल फाइबर बिछाए हैं, वे चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी से आठ गुना अधिक हैं। दो साल पहले, हमने 5G लॉन्च किया था। आज हर जिला 5G से जुड़ गया है। अब हम 6G तकनीक पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

दूरसंचार क्षेत्र में सुधारों से इंटरनेट डेटा की कीमतों में गिरावट आई है। आज भारत में मोबाइल डेटा की कीमत 12 सेंट प्रति GB है। दूसरे देशों में एक GB डेटा दस गुना महंगा है। आज भारतीय हर महीने औसतन 30 GB डेटा का उपभोग करते हैं।

उन्होंने कहा, फोन तब तक सस्ते नहीं हो सकते थे जब तक कि हम उन्हें भारत में निर्मित नहीं करते। 2014 में, केवल दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थीं। आज यह 200 से अधिक हैं। पहले हम विदेशों से स्मार्टफोन आयात करते थे। अब, हम भारत में छह गुना अधिक फोन बनाते हैं। भारत में 95 करोड़ यानी 950 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं। भारत में दुनिया का 40% से ज्यादा का रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *