टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट का ला सकता है 15,000 करोड़ का आईपीओ
मुंबई- टाटा ग्रुप अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEM) का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO लाने की तैयारी कर रहा है। अगले 12 से 18 महीनों में कंपनी IPO की पेशकस कर सकती है।
टाटा ग्रुप इसके जरिए 8 हजार करोड़ से 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का प्लान बना रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। 3 महीने पहले ग्रुप की अन्य कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO आया था, जिसके जरिए कंपनी ने 3,043 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड पैसेंजर जाइंट टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। ये कंपनी साल 2021 बनी थी और ये टाटा ग्रुप की सबसे नई कंपनी है। TPEM भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर है, जो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले EV मॉर्डल नेक्सॉन ईवी और टियागो ईवी को बनाती है। टाटा मोटर्स 80% से अधिक मार्केट शेयर के साथ लीडर कार मेकर कंपनी है।
TPEM के माध्यम से टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 में अब तक 53,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं और वित्त वर्ष 2025 में लगभग 100,000 EV बेचने की उम्मीद है। जनवरी में टाटा मोटर्स की EV सेल्स साल-दर-साल 69% बढ़कर 6,979 यूनिट्स हो गई है। MG कॉमेट के बाद टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने दो पॉपुलर EV मॉडल-नेक्सॉन और टियागो की कीमतों में 1.2 लाख रुपए तक की कमी की है। भारत के EV मार्केट में TPEML की 73% हिस्सेदारी है।