पेट्रोल की कीमत 121 रुपए लीटर हो सकती है, 8 मार्च से बढ़ेगा भाव  

मुंबई- 7 मार्च को विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण पूरा होने के बाद 8 मार्च कोआपको पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। ऐसी स्थिति में मुंबई में पेट्रोल की कीमत 121 रुपए लीटर हो सकती है।  

कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। पिछले 9 सालों में यह पहली बार हुआ है। इस आधार पर तेल कंपनियों को प्रति लीटर 12 रुपए बढ़ाने की जरूरत होगी। मुंबई में अभी पेट्रोल की कीमत 109 रुपए के पार है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई की वजह से कच्चे तेल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं।  

देश में पांच राज्यों के चुनावी माहौल के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। तेल कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के आधार पर कम से कम 12 रुपए लीटर भाव बढ़ाना होगा। भारत में ईंधन की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर रोजाना सुबह तय होती हैं। 

ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 16 मार्च से पहले तेल कंपनियों को 12.1 रुपए प्रति लीटर भाव बढ़ाना होगा, तब जाकर वे अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर पहुंचेंगी। हालांकि इसमें 15 रुपए तक की बढ़त की जा सकती है। 3 मार्च को क्रूड ऑयल की कीमतें 2012 के बाद पहली बार 120 डॉलर तक गई थीं।  

नवंबर में इसकी कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल थी। इसका मतलब 50% से ज्यादा की इसमें तेजी आई है। 4 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए जबकि मुंबई में 109.9 रुपए लीटर था। डीजल की बात करें तो मुंबई में 94.14, दिल्ली में 86.67, चेन्नई में 91.43 और कोलकाता में 89.79 रुपए प्रति लीटर थीं।  

जेपी मोर्गन ने कहा कि अगले हफ्ते विधानसभा चुनाव खत्म होते ही हम ईंधन की कीमतों में फिर से तेजी देख सकते हैँ। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि 3 मार्च तक ऑटो के ईंधन के मार्केटिंग का मार्जिन माइनस 4.92 रुपए प्रति लीटर था जबकि चालू वित्तवर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी से लेकर अब तक यह 1.61 रुपए कम है।  

इसने कहा कि नेट मार्जिन 16 मार्च तक 10.1 रुपए और एक अप्रैल तक 12.6 रुपए तक घट जाएगा। इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि तेल कंपनियां मार्जिन में इतना बड़ा घाटा नहीं सहेंगी और वे मार्च को ही कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर देंगी। भारत रूस से 2021 में 43,400 बैरल प्रति दिन तेल का आयात (इंपोर्ट) करता था। यानी कुल इंपोर्ट में इसका हिस्सा केवल 1% था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *