सेंसेक्स में 500 पॉइंट्स की गिरावट, निवेशकों को 3 लाख करोड़ का घाटा
मुंबई- आज निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 पॉइंट्स टूटकर 57,578 पर कारोबार कर रहा है।
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 257.50 लाख करोड़ रुपए है जो शुक्रवार को 260.48 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 59 पॉइंट्स गिर कर 57,832 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक टूटकर 17,276 पर बंद हुआ था।
आज सेंसेक्स 57,551 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,705 का ऊपरी और 57,539 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 7 बढ़त में और बाकी 23 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्डी, NTPC, पावरग्रिड, इंडडसइंड बैंक और TCS हैं।
सेंसेक्स के 138 स्टॉक अपर और 203 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब की इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.37 लाख करोड़ रुपए है जो शुक्रवार को 260.48 लाख करोड़ रुपए था।
गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में नेस्ले, अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व, HDFC, HDFC बैंक, विप्रो, कोटक बैंक, SBI और हिदुस्तान यूनिलीवर हैं। इनके अलावा ITC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, इंफोसिस, एयरटेल और HCL टेक के भी शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं।
इसके 73 शेयर्स एक साल के ऊपरी स्तर और 51 निचले स्तर हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों मे से 1,946 के शेयर्स नीचे और 657 ऊपर कारोबार कर रहे हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 138 पॉइंट्स गिरकर 17,137 पर है। यह 17,192 पर खुला था और 17,136 का निचला तथा 17,231 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 में से 44 गिरावट में और 6 बढ़त में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में डॉ. रेड्डी, NTPC, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक हैं। गिरने वालों में HDFC लाइफ, टाटा कंज्यूमर, बजाज फिनसर्व, टाइटन और UPL हैं।