इस साल ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा पैसा आईपीओ से जुटेगा, 70,679 करोड़ रुपए कंपनियों ने जुटाया

मुंबई- इस पूरे साल में अब तक 38 कंपनियों ने 70,679 करोड़ रुपए जुटाया है। जबकि साल 2017 में 38 कंपनियों ने 75,279 करोड़ रुपए जुटाया था। 2017 भारतीय IPO बाजार में सबसे ज्यादा पैसा जुटाने वाला साल था। इस तरह से यह रिकार्ड इस महीने ही टूट सकता है। 

2020 की बात करें तो कुल 15 कंपनियों ने 26,628 करोड़ रुपए जुटाया था। 2019 में 16 कंपनियां बाजार में उतरी थीं। इन्होंने 12,687 करोड़ रुपए बाजार से रेज किया था। 2017 से पहले सबसे ज्यादा रकम 2010 में 36,562 करोड़ रुपए जुटाई गई थी। इस साल में 64 कंपनियां बाजार में आई थीं। जबकि 2018 में 24 कंपनियों ने 31,731 करोड़ रुपए रेज किया था। 2016 में 27 कंपनियों ने 26,501 करोड़ तो 2015 में 21 कंपनियों ने 13,513 करोड़ रुपए बाजार से उगाही थी।  

2012 और 2013 IPO के लिहाज से बहुत खराब साल रहा। दोनों साल में केवल 2,500 करोड़ रुपए कंपनियों ने रेज किया था। 2009 में 21 कंपनियां बाजार में उतरी थीं। इन्होंने 19,307 करोड़ रुपए जबकि 2008 में 36 कंपनियां 18,340 करोड़ रुपए जुटाई थी। 2007 में 104 कंपनियां बाजार में आई थीं। इन्होंने 33,946 करोड़ रुपए जुटाया था। इस साल सबसे ज्यादा आईपीओ आया था। 

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली की कंपनियां टॉप पर रही हैं। इसमें SME IPO भी रहे हैं। दोनों एक्सचेंज पर छोटी और मझोली (SME) कंपनियां भी पैसा जुटा सकती हैं। 2021 में 38 कंपनियों में से महाराष्ट्र की 19 और गुजरात की 11 कंपनियां थीं। 2020 में महाराष्ट्र की 23 और गुजरात की 6 जबकि 2019 में महाराष्ट्र की 26 और गुजरात की 16 कंपनियां बाजार में आई थीं।  

2018 में महाराष्ट्र की 43, गुजरात की 48 और दिल्ली की 18 कंपनियां बाजार में उतरी थीं। 2017 में दिल्ली की 13, गुजरात की 53 और महाराष्ट्र की 56 कंपनियां बाजार में आई थीं। 2016 में गुजरात और महाराष्ट्र दोनों की 29-29 कंपनियां बाजार में उतरी थीं।  

सालासर टेक सबसे हिट रहा है। इस IPO को 273 गुना रिस्पांस मिला था। अपोलो माइक्रो को 248 गुना सब्सक्रिप्शन, एस्ट्रान पेपर को 241 गुना, MTAR को 200 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। मिसेज बेक्टर्स को 198 गुना, कैपासिट इंफ्रा को 183 गुना, तत्व चिंतन को 180 गुना, इजी ट्रिप प्लानर्स को 159 गुना और नजारा टेक को 175 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।  

सबसे ज्यादा फायदा देने वाले इश्यू में डीमार्ट की पैरेंट कंपनी अवेन्यू सुपर मार्ट रही है। 299 रुपए पर आया आईपीओ अब यह 3,651 रुपए पर कारोबार कर रहा है। 12.20 गुना का रिटर्न दिया है। डिक्सन टेक का इश्यू 1766 रुपए पर आया था। इस समय इसका भाव 4,098 रुपए पर है। 10.60 गुना का रिटर्न दिया है। हैप्पिएस्ट माइंड का इश्यू 166 रुपए पर आया था। अब यह शेयर 1,432 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसने 7.62 गुना का फायदा दिया है।  

डॉ. लाल पैथ के शेयर ने 6.28 गुना का फायदा दिया है। इसका शेयर 550 रुपए पर बेचा गया जबकि अभी यह 4,008 रुपए पर कारोबार कर रहा है। आईआरसीटीसी ने 320 रुपए पर शेयर बेची थी। यह शेयर अब 2,719 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसने 7.49 गुना का फायदा दिया है।  

इंडिया मार्ट ने 973 रुपए पर शेयर बेची थी। यह शेयर अब 7,114 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यानी इसने 6.30 गुना का रिटर्न दिया है। झेल्पमोक डिजाइन के शेयर ने 4.63 गुना का रिटर्न दिया है। यह कंपनी 66 रुपए पर शेयर बेची थी और अब यह 372 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जून तिमाही में इसका कारोबार केवल 3.25 करोड़ रुपए का था। जबकि इसे 1.52 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इसका शेयर जुलाई में 512 रुपए तक गया था। तब इसका रिटर्न 8.5 गुना था।  

एंजल ब्रोकिंग 306 रुपए पर शेयर बेची थी। अभी यह 1,196 रुपए पर है। यानी 2.89 गुना का फायदा मिला है। एफल इंडिया का शेयर अभी 5,372 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसने 4.49 गुना का फायदा दिया है। इसका इश्यू 745 रुपए पर आया था। रूट मोबाइल के शेयर ने 4.53 गुना का रिटर्न दिया है। इसने 350 रुपए पर शेयर बेचा और अभी इसका भाव 1,937 रुपए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *