उत्तर प्रदेश के इस जिले में लकी ड्रॉ के जरिए लड़की ने चुना दूल्हा

मुंबई– उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के एक गांव में दुल्हन ने एक लकी ड्रा से अपने दूल्हे को चुना। एक गांव में एक शादी थी, जहां दुल्हन ये तय करने में असफल रही कि वह चार भावी दूल्हों में से किसे पसंद करती है, दुल्हन ने आखिरकार उनमें से एक को लकी ड्रा के जरिए चुना। 

दरअसल अजीमनगर पुलिस स्टेशन के तहत ये घटना तब सामने आई, जब लड़की घटना के पांच दिन पहले चार युवकों के साथ घर से निकल गई और एक लड़के के रिश्तेदार के घर पर रुकी थी। लड़की के परिवार को जल्द ही उसके ठिकाने के बारे में पता चल गया। उसे खोजने पर, परिवार ने चार युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की ठानी।

हालांकि, ग्राम पंचायत ने इस घटना के संबंध में एक बैठक की और परिवार को इनमें से एक लड़के से शादी करने का एक वैकल्पिक प्रस्ताव दिया। इसके बाद लड़की से पूछा गया कि वह किससे शादी करना चाहती है, लेकिन वो ये तय नहीं कर पा रही थी कि वह किसे सबसे ज्यादा पसंद करती है। रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि कोई भी युवक लड़की से शादी करने के लिए सहमत नहीं हो रहा था और समस्या का सीधा हल निकालने में असफल रहने के कारण, पंचायत ने एक अनोखा रास्ता अपनाने का फैसला किया। 

उन्होंने किसी को पेपर पर चार युवकों के नाम लिखने को कहा और एक कटोरे में डाल दिया और उसमें से एक कागज का टुकड़ा निकाला गया, जिसमें उन चारों युवकों में से एक का नाम था। इसके बाद उस पर्ची पर जिस लड़के का नाम आया, तो उसी लड़के से उसकी शादी करा दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *