गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़त
मुंबई– सरकारी तेल कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है। हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपए तक घटाए गए हैं। कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 719 रुपए हो गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1533 रुपए पर आ गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1482.50 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी कमी की गई है। यहां जानें किस शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर…
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर में दो बार कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। दिसंबर में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 91.50 रुपए मंहगा हुआ था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ था। मौजूदा समय में सरकार 1 साल में प्रत्येक कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं।