वित्तमंत्री का इशारा, रेटिंग एजेंसियां प्रति बदलें सोच, हमारी स्थिति बेहतर
मुंबई- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों को इशारों-इशारों में कह दिया है कि भारत के प्रति वे अपनी सोच को बदलें। इन एजेंसियों को यह संदेश देना चाहिए कि भारत ने राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को बेहतर किया है। न केवल राजकोषीय घाटे के रोडमैप के साथ तालमेल बिठाया, बल्कि इसे बेहतर बनाने का भी काम किया है।
बजट के बाद संवाददाता सम्मेलन में सीतारमण ने कहा, यह एक सरल और सीधा संदेश है। इसे हर रेटिंग एजेंसी को अपनाना चाहिए। कर संग्रह में सुधार के अलावा, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से उच्च लाभांश से राजकोषीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। तीनों वैश्विक रेटिंग एजेंसियों – फिच, एसएंडपी और मूडीज ने स्थिर परिदृश्य के साथ भारत को सबसे कम निवेश ग्रेड रेटिंग दी है। निवेशक रेटिंग को देश की साख और कंपनियों की उधारी पर प्रभाव के पैमाने के रूप में देखते हैं।

