पिंक वाट्सऐप डाउनलोड किया तो बैंक अकाउंट होगा खाली, यह है कारण  

मुंबई- व्हाट्सएप पर एक नया मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को पिंक वाट्सऐप डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है। स्कैमर्स कई लोगों को यह लिंक भेज रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि ये नया व्हाट्सएप नए लुक के साथ आएगा। 

मुंबई पुलिस ने वायरल मैसेज के बारे में जानकारी दी है। इस एडवाइजरी में अधिकारियों ने लोगों को इस नए स्कैम के बारे में चेतावनी दी है। साथ ही आगाह किया है कि इस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। मुंबई पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप पर एक फेक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया है कि यह ऐप के कलर को बदल देगा। इसके अतिरिक्त, यह व्हाट्सएप एक्सपीरियंस को भी बेहतर करने का दावा करता है।  

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इसमें फिशिंग लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करने से यूजर्स की डिवाइस पर हैकर्स हमला कर सकते हैं। स्कैमर्स डिवाइस का रिमोट कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। इससे बचने का तरीका यह है कि सबसे पहले अगर आपने अपने मोबाइल में फर्जी ऐप डाउनलोड की है तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। 

आपको यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। लिंक पर क्लिक तभी करें जब आपको उसकी प्रमाणिकता जानते हों। ऐप डाउनलोड करने के लिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर या iOS ऐप स्टोर का इस्तेमाल करें। ऐप्स को हमेशा अप टू डेट रखें। किसी भी लिंक या मैसेज को बिना सोचे-समझे किसी को फॉरवर्ड न करें। अपने निजी डिटेल्स या फाइनेंशियल जानकारी जैसे लॉगिन क्रिडेंशियल, पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *