कोहिनूर फूड्स का शेयर बन रहा है हीरा, जानिए क्यों खरीदना चाहिए

मुंबई- पिछले एक महीने से कोहिनूर फूड्स के शेयर जबरदस्त परफॉर्म कर रहे हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने से लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहे हैं। कोहिनूर फूड्स के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 5% की तेजी के साथ 50.55 रुपये पर पहुंच गए।  

शेयर एक महीने में ही 161.24% का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। महीनेभर पहले इस शेयर की कीमत महज 19.35 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे जो अब 50.55 रुपये पर पहुंच गए। यानी महीनेभर पहले इस शेयर में जिस किसी निवेशक ने एक लाख रुपये लगाए होते उसे आज की तारीख में 2.61 लाख रुपये का फायदा हो जाता। 

दरअसल, हाल ही में अडानी की खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर ने अमेरिकी दिग्गज मैककॉर्मिक से पैकेज्ड फूड ब्रांड कोहिनूर को खरीदने का ऐलान किया है। इस डील में प्रीमियम बासमती चावल ब्रांड के अलावा, चारमीनार और ट्रॉफी जैसे इसके अम्ब्रेला ब्रांड भी शामिल हैं जिनकी वैल्यु करीबन 115 करोड़ रुपये की है। 

कोहिनूर फूड्स फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण, व्यापार और मार्केटिंग के व्यवसाय में लगा हुआ है। कंपनी दुनिया भर में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़े स्तर पर सप्लाई चेन की सुविधा प्रदान कर रही है। कोहिनूर फूड्स के पास बासमती चावल के अलग अलग वैरायटीज से लेकर, खाने के लिए तैयार करी, रेडीमेड ग्रेवी, कुकिंग पेस्ट, चटनी, मसाले और सीज़निंग से लेकर फ्रोजन ब्रेड, स्नैक्स, स्वस्थ अनाज, और खाद्य तेल का कारोबार कर रही है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *