महिंद्रा मनुलाइफ ने लॉन्च किया बैलेंस्ड एडवांटेज योजना, 1000 रुपए से कर सकते हैं निवेश

मुंबई- महिंद्रा मनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने बैलेंस्ड एडवांटेज योजना को लॉन्च किया है। यह नया फंड ऑफर 9 दिसंबर को खुला है जो 23 दिसंबर को बंद होगा। इसमें कम से कम 1000 रुपए का निवेश कर सकते हैं।  

यह एक ओपन एंडेड डायनॉमिक असेट अलोकेशन फंड है। यह उन निवेशकों के लिए उचित स्कीम है, जो इक्विटी और इससे संबंधित साधनों में निवेश कर लंबे समय में फायदा कमाना चाहते हैं। यह स्कीम डायनॉमिक असेट अलोकेशन का उपयोग करेगी। इसमें यह फ्लैक्सिबिलिटी होगी कि यह स्कीम इक्विटी और डेट में मिला-जुला निवेश सभी साइकल में करेगी। फंड शॉर्ट से मध्यम समय में इकिव्टी और डेट की संभावनाओं को तलाशेगा।  

इक्विटी निवेशकों के लिए यह पोर्टफोलियो टॉप डाउन अप्रोच और बॉटम अप सिलेक्शन के मॉडल को अपनाएगा। फंड का उद्देश्य इक्विटी पोर्टफोलियो का निर्माण करना है। डेट निवेशकों के लिए यह फंड लिक्विड, डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में निवेश करेगा। इसके लिए यह स्कीम मैच्योरिटी और क्रेडिट प्रोफाइल में बैलेंस बनाएगी।  

महिंद्रा मनुलाइफ के एमडी एवं सीईओ आशुतोष बिश्नोई ने कहा कि कई कारणों से इक्विटी बाजार हाल के समय में उतार-चढ़ाव वाला रहा है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। महिंद्रा मनुलाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज योजना का उद्देश्य लंबे समय में निवेशकों को जोखिम समायोजित रिटर्न देना है। रिटेल निवेशक चूंकि अपने असेट अलोकेशन को लगातार मॉनिटर नहीं कर पाते हैं, इसलिए उनके लिए यह एक उपयुक्त स्कीम है। फंड मैनेजर इस काम को डायनॉमिकली करता है और बाजार की किसी भी परिस्थितियों में असेट मिक्स का काम सही तरीके से करता है।  

कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी कृष्णा संघवी ने कहा कि यह योजना सभी कैटिगरी के निवेशकों के लिए सही है। चाहे वे पहली बार ही म्यूचुअल फंड में आ रहे हैं या फिर लंबी अवधि के निवेशक हों। फंड का उद्देश्य इक्विटी और डेट में निवेश करना है। इसमें यह सुविधा है कि यह स्कीम इक्विटी और डेट में 100 पर्सेंट तक का निवेश कर सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *