देश के टॉप 10% लोगों के पास 65% संपत्ति, अमीर लगातार और धनवान, आम आदमी और गरीब

मुंबई- भारत में आय और संपत्ति की असमानता रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वर्ल्ड इनइक्वालिटी रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, भारत की नेशनल इनकम का 58% हिस्सा टॉप 10% अमीर लोगों के पास चला जाता है, जबकि नीचे की 50% आबादी को महज 15% ही मिलता है।

संपत्ति के मामले में भी यही हाल है। टॉप 10% के पास 65% संपत्ति है और टॉप 1% के पास करीब 40%।  रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में प्रति व्यक्ति औसत सालाना आय (PPP) 6.56 लाख रुपए है। इसमें टॉप 10% को 58% इनकम का शेयर मिलता है। 2021 में ये 57% थी। दूसरी तरफ, बॉटम 50% को सिर्फ 15% हिस्सा, जो पहले 13% था। संपत्ति में असमानता और भी ज्यादा है। यहां टॉप 10% के पास कुल संपत्ति का 65% है। वहीं, प्रति व्यक्ति औसत संपत्ति 29.62 लाख रुपए है। 50% आबादी के पास प्रति व्यक्ति सिर्फ 6.88 लाख रुपए की औसत संपत्ति है।

वहीं टॉप के 10% लोग 10.58 करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक है। टॉप 0.001% (करीब 56,000 लोग) के पास तो प्रति व्यक्ति 10 करोड़ यूरो (करीब 1058 करोड़ रुपए) से ज्यादा की वेल्थ है। इस रिपोर्ट को 200 से ज्यादा लोग तैयार करते हैं।   भारत में फीमेल लेबर पार्टिसिपेशन रेट सिर्फ 15.7% है। यानी 100 पुरुष की तुलना में केवल 15.7 महिलाओं के पास ही रोजगार है। ये हाल पिछले दशक में जस का तस है। ग्लोबल लेवल पर महिलाएं टोटल लेबर इनकम का महज 25% हिस्सा ले पाती हैं।

पूरी दुनिया की बात करें तो टॉप 10% लोगों के पास 75% संपत्ति है, जबकि 50% निचले तबके के पास सिर्फ 2% संपत्ति ही है। इनकम में 53% हिस्सेदारी 10% लोग ले जाते हैं। वहीं, बॉटम 50% को 8% ही मिल पाता है। लेकिन भारत इसमें सबसे ऊपर है- दक्षिण अफ्रीका के बाद, जहां टॉप 10% को 66% इनकम और 85% वेल्थ मिलती है। लैटिन अमेरिका के देश जैसे ब्राजील, मैक्सिको में भी टॉप 10% को 60% इनकम। यूरोप में स्वीडन, नॉर्वे जैसे देश बेहतर हैं, जहां बॉटम 50% को 25% इनकम मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *