ऑटो सेक्टर में धमाकेदार रफ्तार: त्योहारों के बाद भी नवंबर में बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई- त्योहारी सीजन के बाद भी मांग में लगातार वृद्धि जारी रहने के कारण नवंबर में ऑटो कंपनियों की रफ्तार तेज रही। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने निर्यात सहित अब तक की रिकॉर्ड 2,29,021 बिक्री की है। पिछले साल नवंबर की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बताया, डीलरों को कुल घरेलू यात्री वाहन भेजे गए 1,70,971 इकाई रहे। एक साल पहले इसी महीने में 1,41,312 इकाई थी। यानी 21 प्रतिशत की वृद्धि है। घरेलू बाजार में एलसीवी सुपर कैरी सहित कुल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 1,74,593 इकाई हो गई। यह पिछले 40 वर्षों में किसी भी नवंबर में कंपनी की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। कंपनी ने कहा, नवंबर में खुदरा वृद्धि 31 प्रतिशत बढ़ी। छोटी कारों की बिक्री में 37 फीसदी का इजाफा रहा। एसयूवी में इसकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत रही। इस दौरान रिकॉर्ड 46,057 इकाइयों का निर्यात किया।

टाटा : 57,436 यूनिट्स की बिक्री

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने घरेलू बाजार में 57,436 यूनिट्स भेजे। नवंबर, 2024 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 56,336 यूनिट्स रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 92,670 इकाई हो गई। यात्री सेगमेंट में कंपनी ने घरेलू बाजार में 56,336 वाहन बेचे। यह 22 प्रतिशत अधिक है।

ह्यूंडई : चार फीसदी की तेजी

ह्यूंडई मोटर इंडिया की थोक बिक्री 4 फीसदी बढ़कर 50,340 इकाई हो गई। टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 33,752 इकाई हो गई। किआ इंडिया की बिक्री नवंबर में 24 प्रतिशत बढ़कर 25,489 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में 20,600 इकाई बेची थी। रेनॉ ने नवंबर में 3,662 इकाइयों की थोक बिक्री की। सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि।

होंडा : 25 फीसदी ज्यादा बिकी दोपहिया

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 5,91,136 इकाइयां बेचीं। सालाना आधार पर यह 25 फीसदी अधिक है। रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़कर 1,00,670 इकाई हो गई। बजाज ऑटो की दोपहिया बिक्री एक फीसदी घटकर 2,02,510 इकाई रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *