अदाणी के इस एनसीडी से कमाइये साल में 9.5 पर्सेंट का ब्याज, यह है अवसर

मुंबई- अडानी ग्रुप की अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) 1,000 करोड़ तक के सिक्‍योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) का दूसरा पब्लिक इश्यू जारी करेगी। यह इश्यू 9 जुलाई को खुलेगा और 22 जुलाई 2025 तक खुला रहेगा। कंपनी निवेशकों को सालाना 9.30% का ब्‍याज दे रही है। भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) के एफडी के मुकाबले यह काफी ज्‍यादा है। अभी एफडी पर एसबीआई करीब 6.5 से 7% ब्‍याज देता है।

यह एनसीडी आठ सीरीज में उपलब्ध है। इसकी अवधि 24, 36 और 60 महीने है। ब्याज भुगतान के विकल्प में तिमाही, वार्षिक और संचयी शामिल हैं। AEL इस पैसे का इस्तेमाल पुराने कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

एनसीडी का मतलब है कि आप किसी कंपनी को कर्ज दे रहे हैं। जब आप अडानी एंटरप्राइजेज (एईएल) के एनसीडी खरीदते हैं तो आप उन्हें पैसा उधार दे रहे होते हैं। इसके बदले में कंपनी आपसे वादा करती है कि वह आपको आपका मूल पैसा (जो आपने निवेश किया है) एक तय समय के बाद वापस कर देगी और तब तक आपको उस पर नियमित रूप से ब्याज भी मिलता रहेगा। इन्हें ‘नॉन-कन्वर्टिबल’ इसलिए कहते हैं क्योंकि इन्हें कंपनी के शेयरों में बदला नहीं जा सकता।

कंपनी अलग-अलग अवधि के लिए एनसीडी दे रही है। ये अवधि 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की है। इन पर निवेशकों को 9.30% सालाना ब्याज मिलेगा। ब्याज का भुगतान तिमाही, सालाना या एकमुश्त किया जा सकता है। इससे निवेशकों को अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।

CARE रेटिंग्‍स और ICRA दोनों ने इस इश्यू को ‘AA-’ रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि यह निवेश के लिए सुरक्षित है और इसमें क्रेडिट रिस्क कम है। इसका मतलब है कि इनमें सुरक्षा का स्तर काफी ज्‍यादा है। आपको पैसा न मिलने का जोखिम कम है। आसान शब्दों में कहें तो अडानी एंटरप्राइजेज की ओर से समय पर आपका पैसा और ब्याज चुकाने की संभावना बहुत ज्‍यादा है।

कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने पुराने कर्ज को चुकाने और अपने सामान्य कामकाज के लिए करेगी। कंपनी कम से कम 75% पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। बाकी 25% पैसे का इस्तेमाल कंपनी के दूसरे कामों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *