आरबीआई ने फिर खोला खजाना, सरकार को दिया 2.69 लाख करोड़ रुपये
मुंबई- RBI बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपए के सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी दी है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में RBI ने सरकार को 2.10 लाख करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया था।
सरप्लस का ये ट्रांसफर FY25 के लिए है, लेकिन यह FY26 के लिए सरकार के अकाउंट में दिखाई देगा। सरप्लस की घोषणा RBI के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 616वीं मीटिंग में की गई। RBI की आय और व्यय के बीच के अंतर को सरप्लस कहते हैं। RBI रिजर्व के लिए प्रोविजन और रिटेन्ड अर्निंग के बाद सरप्लस को सरकार को ट्रांसफर करता है।
आरबीआई की कमाई मुूल रूप से घरेलू और विदेशी प्रतिभूतियों के रखने पर ब्याज से होती है। सेवाओं से फीस और कमीशन मिलता है। विदेशी मुद्रा के लेन देन से लाभ होता है। इसके प्रमुख खर्चों में नोटों की छपाई, जमा और उधार पर ब्याज देना, कार्यालय का खर्च, कर्मचारियों का वेतन और पेंशन और अन्य चीजे हैं।
आरबीआई के इस भारी भरकम लाभांश से सरकार को अपना वित्तीय घाटा कम करने में मदद मिलेगी। सरकार को नई योजनाओं पर पैसे खर्च करने में आसानी होगी। विनिवेश लक्ष्य चूक जाने के बाद रेवेन्यू कलेक्शन में आई कमी की भरपाई