रिलायंस इंडस्ट्रीज एशियन पेंट्स में अब बेचेगी हिस्सेदारी, 2008 में खरीदी थी
मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एशियन पेंट्स में अपनी 4.9% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय किया है जब पेंट सेक्टर मार्जिन के दबाव और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है। भारत का पेंट बाजार 9 बिलियन डॉलर का है। इस बाजार में कई नई कंपनियां एशियन पेंट्स को नंबर 1 के स्थान से हटाने की कोशिश कर रही हैं।
रिलायंस ने इस सौदे को पूरा करने के लिए बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) को नियुक्त किया है। मंगलवार को एशियन पेंट्स का शेयर 2,323 रुपये पर बंद हुआ था। इस कीमत पर 4.9% हिस्सेदारी बेचने पर रिलायंस को 11,141 करोड़ रुपये एशियन पेंट्स के शेयरों में बुधवार को गिरावट दिख रही है।
एशियन पेंट्स का शेयर पिछले साल 16 सितंबर को 3,394 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर था। रिलायंस ने जनवरी 2008 में 500 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदी थी। यह वह समय था जब वैश्विक वित्तीय संकट आने वाला था। पिछले एक साल में स्टॉक में 19.3% की गिरावट आई है। इससे कंपनी के बाजार मूल्य में लगभग 51,000 करोड़ रुपये की कमी आई है।
एलारा सिक्योरिटीज के अनुसार एशियन पेंट्स की बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 25 में 59% से घटकर 52% हो गई है। डिविडेंड को मिलाकर मौजूदा बाजार मूल्य पर रिलायंस को अपने निवेश पर 24 गुना रिटर्न मिलेगा। रिलायंस ने पांच साल पहले भी ऐसा ही विकल्प तलाशा था।