यूपीआई सेवा एक बार फिर बिखरी, फोनपे के ग्राहकों को ज्यादा समस्या आई

मुंबई- देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस टेक्निकल इश्यू के चलते डाउन हो गई। इस आउटेज की वजह से यूजर्स को गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से पेमेंट करने में सोमवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, करीब शाम 5 बजे से दिक्कत आनी शुरू हुई। वहीं, शाम 7 बजे सबसे ज्यादा 913 शिकायतें दर्ज की गईं। समस्या फेस कर रहे करीब 31% लोगों को पेमेंट करने में दिक्कत आई। 47% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 21% को खरीदारी करने में दिक्कतें हुईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कई यूजर्स UPI सर्विस डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं।

पेटीएम से पेमेंट करने पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा, ‘UPI एप कुछ समस्याओं का सामना कर रहा है’। पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है, जब UPI सर्विस डाउन हुई है।’ भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *