अमेरिका में बिकने वाले एपल के अधिकांश आईफोन जून से बनेंगे भारत में
मुंबई- अमेरिका में बेचे जाने वाले अधिकांश आईफोन की आपूर्ति जून से भारतीय बाजार से होगी। एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा, कंपनी ने भारत सहित कई देशों में तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री की है। कर दरों पर अनिश्चितता के बीच चीन अन्य बाजारों के लिए अधिकांश डिवाइस का उत्पादन करेगा। हालांकि, कंपनी ने चीन में लगातार सातवीं तिमाही में बिक्री में गिरावट दर्ज की है।
कुक ने कहा, जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का मूल देश भारत होगा। जबकि सभी आईपैड, मैक, घड़ी और एज्पॉड्स उत्पादों का मूल देश वियतनाम होगा। अमेरिका के बाहर कुल उत्पाद बिक्री के लिए चीन मूल देश बना रहेगा। एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, 2024 में अमेरिका में आईफोन की बिक्री 7.59 करोड़ होगी। इसमें मार्च में भारत से निर्यात 31 लाख यूनिट होगा।
एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, एपल का भारतीय निर्यात पहले से ही मुख्य रूप से अमेरिका की ओर जा रहा है। अमेरिका के टैरिफ के फैसले के बाद अचानक एपल ने अमेरिका में निर्यात बढ़ा दिया था। 29 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में एपल का राजस्व 5 फीसदी बढ़कर 95.35 अरब डॉलर रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च का अनुमान है कि मार्च 2025 की तिमाही में एपल ने भारत में 29 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ अपना अब तक का सबसे अधिक निर्यात किया है।