टॉप-25 अरबपतियों की संपत्ति 1.6 लाख करोड़ रुपए, फिर भी 60 प्रतिशत कम

मुंबई- 4 मार्च के रिकॉर्ड-लो से सेंसेक्स और निफ्टी करीब 10% चढ़ चुके हैं। देश के टॉप-25 अरबपतियों की संपत्ति 1.6 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गई। फिर भी इनकी संपत्ति रिकॉर्ड हाई से 60% तक कम है। सेंसेक्स पिछले रिकॉर्ड लो 72,990 से 7,252 अंक चढ़ चुका है। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति सबसे ज्यादा 1.6 लाख करोड़ रुपए बढ़कर एक बार फिर 100 अरब डॉलर से ऊपर करीब 8.5 लाख करोड़ रुपए की हो गई।

इस हिसाब से वे दुनिया की 16वीं सबसे अमीर हस्ती हैं, लेकिन बाजार में हालिया उछाल के बावजूद उनकी संपत्ति पिछले रिकॉर्ड स्तर पर नहीं पहुंच पाई है। ये अब भी उस लेवल से कम ही है। बाजार में तेजी से अरबपतियों की संपत्ति निचले स्तर से बढ़ी है। पर देश के टॉप-25 अमीरों में सिर्फ उदय कोटक और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। कोटक की संपत्ति 1.4 लाख करोड़ और मित्तल की 1.9 लाख करोड़ रु हो गई। इनकी संपत्ति रिकॉर्ड स्तर से क्रमश: 7% और 4.5% ज्यादा है।

सेंसेक्स बीते साल 26 सितंबर को 85,836 के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर था। अब यह उस लेवल से सिर्फ 6.5% नीचे है। लेकिन अंबानी की संपत्ति रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 19.5% कम है। इस दौरान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ी। फिर भी उनकी संपत्ति रिकॉर्ड हाई से 60% कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *