सेबी प्रमुख पांडे बोले, भारतीय शेयर बाजार दुनिया में मजबूत व सबसे सुरक्षित

मुंबई- मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के चीफ तुहिन कांत पांडेय ने इंडियन मार्केट्स को सुरक्षित और मजबूत बताया है। भारतीय बाजारों के फंडामेंटल्स भी मजबूत हैं।

तुहिन पांडेय ने बतौर सेबी चीफ अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका फोकस इन्वेस्टमेंट प्रोटेक्शन, मार्केट्स के डेवलपमेंट और मार्केट के रेगुलेशन पर है। सेबी चीफ ने कहा कि उनकी कोशिश ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी, टेक्नोलॉजी और टीम वर्क को बढ़ावा देने की है। सेबी और इसके इकोसिस्टम के बीच परस्पर विश्वास पर जोर दिया।

तुहिन पांडेय ने कहा, ‘रेगुलेशन रिस्क के हिसाब से होना चाहिए। अगर रिस्क ज्यादा है, तो ज्यादा स्क्रूटनी की जरूरत है। अगर किसी चीज की बारीक स्तर पर निगरानी नहीं हो सकती, तो हमें उसमें नहीं पड़ना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि पुराने नियमों की भी समीक्षा होगी और उन्हें आसान बनाने के उपाय किए जाएंगे।

कारोबार करने में आसानी के साथ बैलेंस रेगुलेटरी ओवरसाइट जरूरी है। हालांकि, इसका मार्केट की इंट्रीगिटी पर असर नहीं पड़ना चाहिए। मार्केट के डेवलपमेंट के साथ नए प्रोडक्ट्स आ रहे हैं। इंडियन कैपिटल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। भविष्य में एनर्जी फ्यूचर्स सहित कई संभावनाएं हैं। मार्केट में उतार-चढ़ाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम बहुत स्ट्रांग है। किसी तरह के डिफॉल्ट की संभावना नहीं है।

1 मार्च को तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चीफ बनाया गया था। तुहिन अगले 3 सालों के लिए इस पद पर रहेंगे। उन्होंने पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह ली है, जो 28 फरवरी को रिटायर हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *