भारत की जीडीपी वृद्धि में आएगी गिरावट, मूडीज ने कहा, 6.1 फीसदी रहेगी
मुंबई- इस साल भारत की अर्थव्यवस्था 6.1% की दर से बढ़ेगी। मूडीज रेटिंग्स ने ट्रम्प की नई टैरिफ पॉलिसी के चलते ये अनुमान घटाया गया है। भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है। इससे पहले मूडीज ने 2025 में ग्रोथ रेट का अनुमान 6.4% रखा था।
मूडीज ने बताया कि हीरे, कपड़े और मेडिकल उपकरणों पर टैरिफ से एक्सपोर्ट घटने का खतरा है। इससे अमेरिका के साथ ट्रेड डेफिसिट बढ़ सकता है। फार्म ने कहा टैरिफ पर 90 दिन की रोक से कुछ राहत मिली सकती है, लेकिन टैरिफ पूरी तरह लागू होने पर भारत की GDP ग्रोथ 0.3% तक गिरेगी।
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% से ज्यादा की दर से बढ़ेगी। यह मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2024-25 के 6.3% के अनुमान से ज्यादा है। सरकार ज्यादा कैपिटल खर्च करेगी। इसके अलावा टैक्स में कटौती और ब्याज दर में कमी से खपत बढ़ेगी, जिससे ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
वित्त वर्ष 2024-2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ 6.2% रही। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3 FY24) में ये 8.4% रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 28 फरवरी को ये डेटा जारी किया।