एथर ने आईपीओ की साइज को 25 पर्सेंट घटाया, अब 3,000 करोड़ जुटाएगी

मुंबई- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी ने IPO साइज 25% घटाकर 3,000 करोड़ रुपए कर दिया है। आईपीओ मई में लेकर आएगी।

एथर ने दिसंबर 2024 में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास IPO के लिए मसौदा जमा किए थे। तब IPO का इश्यू साइज 4,000 करोड़ रुपए था। कंपनी अगले हफ्ते (SEBI) के पास रिवाइज्ड ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करने की तैयारी कर रही है। इसमें IPO साइज में बदलाव को शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही कंपनी वैल्यूएशन में भी 10% की कटौती कर सकती है। पहले कंपनी की वैल्यूएशन 1.4 अरब डॉलर (करीब 12,000 करोड़ रूपए) आंकी गई थी। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में मौजूदा निवेशक, नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) की लीडरशिप में एक नए फंडिंग राउंड में 595 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस फंडिंग राउंड के बाद एथर एनर्जी की वैल्यूएशन 1.3 बिलियन डॉलर यानी 10,913 करोड़ रुपए हो गई।

कंपनी 2023 के आखिरी से अब तक कई राउंड में फंडिंग जुटा चुकी है। इस साल मई में इसने डेट और इक्विटी के कॉम्बिनेशन से 286 करोड़ रुपए जुटाए थे। यह फंडिंग मुख्य रूप से वेंचर डेट और को-फाउंडर्स के जरिए हासिल की गई। वेंचर डेट फर्म स्ट्राइड वेंचर्स ने डिबेंचर के जरिए एथर एनर्जी में करीब 200 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *