ओला इलेक्ट्रिक 1,000 कर्मचारियों को निकालेगी, घाटे से उबरने की योजना
नई दिल्ली। लागत घटाने और घाटे से उबरने के लिए ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी 1,000 से अधिक कर्मचारियों और दिहाड़ी कामगारों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। जिन विभागों से छंटनी की तैयारी की जा रही है, उनमें प्रॉक्योरमेंट, फुलफिलमेंट, ग्राहक सेवा और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य विभाग हैं। कंपनी में कुल 4,000 कर्मचारी हैं।
छंटनी की खबरों के बाद सोमवार को ओला के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई। 6 महीने में शेयर 52 का घाटा दिया है। इस साल 37 फीसदी टूटा है। इससे पहले नवंबर, 2024 में भी कंपनी ने 500 कर्मचारियों को निकाल दिया था। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 564 करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान हुआ था।
फरवरी, 2025 में कंपनी ने 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करते हुए 25,000 से अधिक वाहन बेचे थे। हालाँकि, यह 50,000 यूनिट मासिक लक्ष्य से काफी कम है। दिसंबर, 2024 में, ओला इलेक्ट्रिक ने देश भर में 3,200 रिटेल आउटलेट लॉन्च किए। ओला इलेक्ट्रिक को प्रति माह 80,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं हैं।