जोमैटो संस्थापक दिपिंदर गोयल की पहली शादी के बारे में जानिए, कैसे हुआ तलाक

मुंबई- जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है। IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान कंचन जोशी से उनकी पहली शादी हुई। कंचन का उन्होंने छह महीने तक पीछा किया था। बाद में दोनों का तलाक हो गया। फिर दीपिंदर की मुलाकात ग्रेसिया मुनोज से हुई। ग्रेसिया से उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दीपिंदर ने जोमैटो को ग्लोबल ब्रांड बनाया है।

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की लव स्टोरी दो बार लिखी गई। पहली, IIT दिल्ली में अपनी सहपाठी कंचन जोशी के साथ। फिर सालों बाद ग्रेसिया मुनोज संग। दीपिंदर और कंचन की कहानी IIT दिल्ली के दिनों से शुरू होती है। दोनों मैथ्‍स और कंप्यूटिंग डिपार्टमेंट में थे। कंचन एमएससी कर रही थीं। लैब सेशंस में दोनों करीब आए। दीपिंदर ने बताया था कि उन्‍होंने कंचर का छह महीने तक पीछा किया था। उनकी कोशिश रंग लाई। दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। 2007 में वे शादी के बंधन में बंध गए थे।

शादी के एक साल बाद 2008 में दीपिंदर ने अपने दोस्त पंकज चड्डा के साथ जोमैटो की शुरुआत की। 2013 में उनकी बेटी सितारा का जन्म हुआ। अपने रिश्ते के बारे में दीपिंदर ने कहा था कि वे एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। सालों से उनकी कोई लड़ाई नहीं हुई है।

कंचन जोशी ने भी अपनी अलग पहचान बनाई। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में मैथमैटिक्‍स की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी, आईआईटी दिल्ली से एमएससी और IIT दिल्ली से ही गणित में पीएचडी की है।

सालों बाद दीपिंदर की जिंदगी में ग्रेसिया मुनोज आईं। ग्रेसिया मैक्सिकन मॉडल थीं। दीपिंदर की उनसे मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए दिल्ली में हुई। दीपिंदर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह बहुत लंबे समय तक सिंगल थे। उनके दोस्त उन्‍हें डेट पर भेजते थे। अक्सर सलाह देते थे कि वह सेटल न हों। लेकिन जब एक दोस्त ने उन्हें ग्रेसिया से मिलवाया तो उनकी राय बदल गई। बाद में दोनों ने शादी कर ली, जो दीपिंदर की पर्सनल लाइफ का नया अध्याय था।

दीपिंदर गोयल ने बिजनेस की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है। अपनी पर्सनल लाइफ में भी उन्‍होंने काफी संजीदगी दिखाई। कंचन जोशी से उनका रिश्ता भले ही लंबा न चला हो, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ सम्मान और समझदारी का रिश्ता बनाए रखा। कंचन ने अपनी शिक्षा और करियर में बड़ी कामयाबी हासिल की। दीपिंदर को ग्रेसिया में अपना जीवनसाथी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *