टीसीएस को पहली तिमाही में 12,040 करोड़ फायदा, 5,450 को मिला जॉब

मुंबई- भारत की सबसे वैल्यूएबल IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कॉन्सोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 12,040 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 8.72% की बढ़ोतरी हुई है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,074 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कमाई की बात करें, तो अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 63,575 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर इसमें 5.44% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 60,778 करोड़ की कमाई की थी।

कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 10 रुपए लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में TCS ने 12,434 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही आधार पर इसमें 3.17% की कमी हुई है। कंपनी ने पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान 2,45,315 करोड़ की कमाई की थी। इस दौरान कंपनी ने 45,908 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हाल ही में 5,452 नए कर्मचारियों को काम पर रखा है। यह भर्ती लगातार तीन तिमाही में कर्मचारियों की संख्या कम करने के बाद की गई है। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के अंत में, TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 606,998 थी।

TCS एक्सेंचर के बाद भर्ती की घोषणा करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के अंत में, इस अमेरिकी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 7,882 बढ़कर 750,200 हो गई। हालांकि, TCS में कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर भी 13 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *