रिलायंस में अंबानी से भी ज्यादा सैलरी मिलती है इनको, जानिए कौन हैं ये
मुंबई- देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 920,920 करोड़ रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के सबसे मूल्यवान समूहों में से एक है। रिलायंस का मार्केट कैप 1,887,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे रिलायंस के बोर्ड में शामिल हैं। रिलायंस में सबसे ज्यादा सैलरी निखिल मेसवानी को मिलती है। निखिल मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगियों में से एक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल मेसवानी की सालाना सैलरी 24 करोड़ रुपये से ज्यादा है। निखिल मेसवानी के पिता रसिकलाल मेसवानी धीरूभाई अंबानी के चचेरे भाई थे। वह मुकेश अंबानी के पहले बॉस और गुरु भी थे और रिलायंस के फाउंडर डायरेक्टर्स में से भी एक थे। निखिल की सैलरी परिवार के किसी भी मेंबर से ज्यादा है। उन्होंने रिलायंस में बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर अपना कॅरियर शुरू किया था।
वह कंपनी के पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर ज्यादा फोकस करते हैं। निखिल साल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने थे। वहीं 1 जुलाई 1988 से निखिल को कंपनी के बोर्ड में एग्जेक्यूटिव डॉयरेक्टर बनने के साथ फुल टाइम डायरेक्टर का पद मिला था। रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।
वहीं मुकेश अंबानी की बात करें तो उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में कोई सैलरी नहीं ली थी। साल 2020-21 में मुकेश अंबानी की सैलरी शून्य थी। इसके पहले साल 2019-20 फाइनेंशियल ईयर में उनकी सैलरी सालाना करीब 15 करोड़ रुपये थी। ऐसे में देखें तेा निखिल मेसवानी को मुकेश अंबानी से भी ज्यादा सैलरी मिल रही है।

