एअर इंडिया के कर्मचारियों की प्रबंधन की चेतावनी, सिद्धांतों का करें पालन
मुंबई- टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को अपने क्रू मेंबर्स से कहा कि काम के दौरान हमें एथिक्स का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा कोई काम जो काम टाटा ग्रुप के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ हो और एमेज खराब करने वाला हो तो तत्काल डिसिप्लीनरी एक्शन होगा।
एअरलाइन ने यह निर्देश हाल ही में दिल्ली एअरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान पायलट के पास से दो आईफोन-14 मिलने के बाद जारी किए हैं। आईफोन-14 पर पायलट से कस्टम्स ने 2.5 लाख रुपए कस्टम ड्यूटी वसूली थी। फिलहाल इस विषय पर एअर इंडिया की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
एअरलाइन ने निर्देश में कहा कि हमें खबर मिली है कि क्रू मेंबर्स दूसरे देश से भारत आते बड़ी मात्रा में सामान खरीदकर ला रहे हैं, जो कस्टम रेगुलेशन के खिलाफ है। कंपनी ने कहा कि क्रू मेंबर्स एअरलाइन के एंबेसडर होते हैं। उन्हें नैतिकता के साथ काम करना होगा। बता दें कि एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए मई 2022 में टाटा कोड ऑफ कंडक्ट जारी किया था।
विस्तारा की फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर ने नशे में क्रू मेंबर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। फ्लाइट इटली से मुंबई आ रही थी। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया।