सेंसेक्स 800 पॉइंट्स गिरा, निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का घाटा
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 800 पॉइंट्स टूटकर 54,358 पर पहुंच गया है। एशियन पेंट्स का स्टॉक 6% नीचे है।
कल मार्केट कैप 251 लाख करोड़ रुपए था जो आज 248 लाख करोड़ रुपए है। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 366 पॉइंट्स (0.66%) गिर कर 55,102 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक (0.55%) टूटकर 16,498 पर बंद हुआ था।
आज सेंसेक्स 449 अंक नीचे 54,653 पर खुला था। इसने 54,228 का निचला और 54,653 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से केवल दो NTPC और टाटा स्टील बढ़त में हैं। बाकी 28 नीचे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, टाइटन और HDFC बैंक 2 से 3% तक टूटे हैं।
अल्ट्राटेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, SBI, डॉ. रेड्डी, HDFC, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, एयरटेल, HCL टेक के शेयर्स 1 से 2% की गिरावट में हैं। इंफोसिस, सनफार्मा, ITC, पावरग्रिड भी नीचे हैं। सेंसेक्स के 46 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 41 निचले स्तर पर हैं। इसके 76 शेयर्स लोअर और 142 अपर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की गिरावट या बढ़त नहीं हो सकती है।
लिस्टेड कंपनियों में से 779 के शेयर बढ़त में और 1,570 के गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 16,294 पर है। इसके चार प्रमुख इंडेक्स निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल नीचे हैं। यह 16,339 पर खुला था और 16,251 का निचला तथा 16,364 का ऊपरी स्तर बनाया।
निफ्टी के 50 में से 6 बढ़त में और 44 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में हिंडालको, टाटा स्टील, भारत पेट्रोलियम, NTPC और UPL हैं। गिरने वालों में एशियन पेंट्स, हीरो मोटो कॉर्प, मारुति, एक्सिस बैंक और टाइटन हैं।

