सेंसेक्स में 500 पॉइंट्स की गिरावट, निवेशकों को 3 लाख करोड़ का घाटा

मुंबई- शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 57 हजार के नीचे 56,900 पर आ गया है। बैंकिंग स्टॉक्स में भारी गिरावट है। निवेशकों को आज 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

इससे पहले कल शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 384 पॉइंट्स की तेजी के साथ 57,315 पर और निफ्टी 101 पॉइंट्स बढ़कर 17056 पर बंद हुआ। कल मार्केट कैप 261 लाख करोड़ रुपए के पार था। यह आज 28 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 252 अंकों की तेजी के साथ 57,567 पर खुला था। इसने दिन में 57,623 का ऊपरी और 57,273 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 14 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि 16 बढ़त में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में HCL टेक 3% ऊपर है जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक 1% ऊपर है। एशियन पेंट्स, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी, नेस्ले और इंफोसिस भी तेजी में हैं।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16 पॉइंट्स ऊपर 17,088 पर कारोबार कर रहा है। इसने दिन में 17,155 का ऊपरी और 17,051 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 स्टॉक में से 23 बढ़त में और 27 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के बढ़ने वाले शेयर्स में HCL टेक, SBI लाइफ, TCS और एशियन पेंट्स हैं। गिरने वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक, टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और अन्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *