टाटा हाउसिंग पहले 12 महीनों के लिए 0.99% ब्याज पर होम लोन, कैश बैक भी मिलेगा

मुंबई- भारत की अग्रणी रियल एस्टेट विकास कंपनियों में से एक टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी (टीएचडीसी) ने पूरे भारत भर में चलने वाले उत्सव ‘राइट होम, राइट नाउ’ कंपेन की घोषणा की है। महामारी की दूसरी लहर के बीच आर्थिक मंदी की पृष्ठभूमि में कम ब्याज दरों जैसे ग्राहकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह कैम्पेन डिज़ाइन किया गया है और इसका उद्देश्य घर खरीदने के अनुभव को अच्छा बनाने और खरीदार के सपनों को पूरा करना होगा।  

नवरात्रि के शुभ त्योहार के पहले दिन लॉन्च हुए “राइट होम, राइट नाउ” कैम्पेन के तहत, टाटा हाउसिंग ने साइट पर एक ‘राइट होम राइट नाउ ज़ोन ‘ भी बनाया है, जहाँ ग्राहक बुकिंग के बाद प्रॉपर्टी के आधार पर 3 लाख तक का गिफ्ट वाउचर प्राप्त कर सकेंगे जिसे प्रॉपर्टी के 10% के भुगतान और उसके रेजिस्ट्रेशन के बाद जारी किया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक को 2 लाख तक की बुकिंग राशि पर कैशबैक भी मिलेगा। इस योजना की खास बात यह है कि इसके तहत कस्टमर्स को सिर्फ .99% की दर से 1 साल तक ब्याज देना पड़ेगा. बाकी ब्याज टाटा हाउसिंग उठाएगा.  

टाटा हाउसिंग का यह कैंपेन 15 टाटा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में रेडी-टू-मूव-इन (आरटीएमआई) के साथ अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के साथ 8 शहरों मुंबई, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली एनसीआर, कसौली में फैला हुआ है। यह योजना 28 नवंबर 2021 तक लागू रहेगी।  

इस योजना को दुनिया भर के 2000 चैनल पार्टनर्स के साथ मिलकर एक पैन इंडिया चैनल पार्टनर मीट के माध्यम से लॉन्च किया गया है, जो घर खरीदारों को बेजोड़ कीमत पर बड़ी जगहों के साथ सर्वोत्तम सुविधाएं प्राप्त करने में मदद करेंगे। माना जा रहा है कि मौजूदा त्योहारी सीजन घर खरीदारों के लिए टाटा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स तक ले जाने का एक सही समय है, ताकि वे इस बम्पर छूट का लाभ उठा सकें।  

इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एमडी और सीईओ संजय दत्त ने कहा कि महामारी के बाद व्यापार के उतार चढ़ाव ने घर खरीदारों की  प्राथमिकताएं बदल दी है, जिसके परिणामस्वरूप यह सेक्टर ऐतिहासिक सेल और रेजिस्ट्रेशन देख रहा है। इस अभियान के साथ, हम विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ अपने उम्दा प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करके डिमांड में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं जो घर खरीदारों को एक सही निर्णय (informed decision) लेने में सहायता करेगी। इसके अलावा, जैसे रिकवरी होगी, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे 2021 के तीसरे तिमाही में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज में निवेश करने के लिए एक सही समय बन गया है। हम अधिक से अधिक घर खरीदारों तक पहुंचने और उनके सपनों का घर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।”  

टाटा का फेस्टिव ऑफर ग्राहकों को 12 महीनों के लिए 0.99% की कम होम लोन ब्याज दर के साथ होम लोन खरीदने में उन्हें सक्षम बनाएगा, जिससे उनके ब्याज का बोझ कम होगा। इसके अलावा, देश महामारी से डटकर मुकाबला कर रहा है, जिसके कारण हमारे पास एक सर्वव्यापी मीडिया आउटरीच होगा जहां हमारे पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मीडिया के लिए समान वेटेज होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *